बरकट्ठा: प्रखंड के कोनहारा कला स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय के रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर सीओ निर्मल सोरेन एवं सीआई फिरोज अख्तर कोनहारा कला पहुंचे व स्थलीय निरीक्षण किया. जहां ग्रामीणों के आवेदन पर हल्का कर्मचारी कार्तिक राम व सरकारी अमीन के द्वारा जमीन की मापी की गई.
अमीन रूपलाल प्रसाद के अनुसार, प्लाट संख्या 2720,व 2721की चौड़ाई 32 फिट के लगभग है. परन्तु इसराईल मियां पिता रहीम मियां के द्वारा 42 फिट पर कब्जा किया गया है.
वहीं मुखिया मुंशी पासवान ने कहा कि स्कूल के रास्ते में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दास्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों से अतिशिघ्र अतिक्रमण मुक्त कराने की अपील की है.
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से विद्यालय के रास्ते को लेकर गुहार लगाई जा रही है. लेकिन अब तक सिर्फ खाना पूर्ति ही की गई. ग्रामीणों के अनुसार रास्ते को अविलम्ब अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया गया अन्यथा बाध्य होकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई.
मौके पर जीवन यादव, वार्ड सदस्य मुकेश यादव, भगीरथ यादव, मुकेश सोनी, पंसस प्रतिनिधि छोटी दास, राजू यादव, शयामलाल सिंह, शिक्षक तुलशी प्रजापति, लतीफ अंसारी, महबूब आलम समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

