अरविन्द पटेल,
महराजगंज: कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए डीएम डॉ उज्जवल कुमार ने महराजगंज जिले में दुकानों को खोलने के समय में दो घंटे की कटौती कर दी है. और इस आदेश को लागू कराने के लिए शुक्रवार को शाम सात बजते ही सीओ सदर राजू कुमार साव कोतवाली की फोर्स के साथ सड़क पर उतर गए. इसको देख शहर की दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगी. थोड़ी ही देर में शहर में सन्नाटा पसर गया. दुकानदार व लोगों का सहयोग देख सीओ ने कहा कि इसी तरह के सहयोग से कोरोना पर काबू जा सकता है.
वही शासन ने बिना मास्क घर से बाहर निकलने को दंडनीय अपराध बना दिया है. बिना मास्क के बाहर निकलने वालों पर जुर्माना पहले सौ सौ रुपए का लगाया जा रहा था अब इसको बढ़ा कर पांच सौ रुपया कर दिया है.
सीओ सदर राजू कुमार साव की निगाहे शुक्रवार को बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वालों पर रही. जैसे ही कोई बिना मास्क लगाए नजर आ रहा था सीओ के इशारे पर पुलिस कर्मी रोक कर जुर्माना काट रहे थे.
जुर्माना लगाने के बाद सीओ लोगों को समझा रहे थे कि परिवार व अन्य मिलने जुलने वालों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए मास्क पहनें. मास्क ना हो तो गमछा या दुपट्टा से ही मुंह ढक कर निकलें. पर लगाएं अवश्य. इसके साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रहें. बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें.
सीओ सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि शासन के निर्देश पर शुक्रवार की रात दस बजे से 55 घंटे का लॉक डाउन वाला प्रतिबंध एक बार फिर शुरू हो रहा है. जिस तरह कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है उसको देखते हुए भलाई इसी में है कि शासन के गाइडलाइन का जिले का हर शख्स पालन करें. इसका उलंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

