गीतेश अग्निहोत्री,
कानपुर: कानपुर देहात के सीओ रसूलाबाद रामशरण सिंह ने रविवार की दोपहर शिवली कोतवाली का मुआयन किया. उन्होंने कोतवाली के चौकीदारों के हालचाल जाना. उन्होंने कहा कि पुलिस की सफलता में चौकीदारों की सूचना की बहुत उपयोगिता है. इसके बाद पुलिस कार्यालय, मालखाना, मेस, आवासों के निरीक्षण के बाद अभिलेखों का निरीक्षण किया.
उन्होंने का समय के साथ सूचनाओं का अंकित किया जाना जरूरी है. पुलिस कर्मियों से बीट पर ध्यान देने को कहा. साथ ही कहा कि सूचना मिलने पर समय पर कार्यवाई जरूरी है.
इस मौके पर थाना प्रभारी वीरपाल सिंह, एसआई चरन सिंह, सत्यपाल सिंह, मानसिंह, रामऔतार, चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह शशिकांत यादव बिंदा प्रसाद मौजूद रहे.

