मोतीपुर: डिप्टी कलेक्टर सह सीओ कुमार अभिषेक ने प्रखंड के बाढ़ से प्रभावित होने वाले पंचायतों का दौरा किया. मोतीपुर प्रखंड में बाढ़ के समय लगभग तीन पंचायत ऐसे हैं जो पूरी तरह से प्रभावित होते हैं. इसी के मद्देनजर अंचलाधिकारी कुमार अभिषेक ने उस पंचायत से संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
अंचलाधिकारी ने कहा कि हर साल लगभग जुलाई अगस्त के महीने में बिहार में बाढ़ आती है. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर समीक्षा किया जा रहा है. बाढ़ आने के बाद किसी भी आपात स्थिति से निपटने में सक्षम है.
सीओ ने कहा कि उसी के संबंध में आज हम लोग प्रखंड के बरियारपुर पूर्वी पश्चिमी और उतरी पंचायत पहुंचे हैं. आगे भी पहले के सालों में जो प्रभावित पंचायत हैं उनका दौरा किया जाएगा.

