रांची: मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क कोंचिंग आकांक्षा-40 के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल यानि 3 दिसंबर को बेहतर प्रदर्शन करने वाले आठ विद्यार्थियों को लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत करेंगे.
इस वर्ष आकांक्षा-40 के चार विद्यार्थियों का चयन आईआईटी तथा तीन का चयन मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए हुआ है. एक विद्यार्थी का चयन बीआईटी सिंदरी में हुआ है.

