BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोल बेड मिथेन गैस का मिला भंडार, बिजली और रसोई गैस की किल्लत होगी दूर

by bnnbharat.com
March 7, 2021
in समाचार
महाप्रबंधक बनेंगे विभिन्न संवर्गों के कोयला अधिकारी
Share on FacebookShare on Twitter


कोयला का पता लगाने के लिए करायी गयी बोरिंग से पानी के साथ निकल रही है आग
रांची. झारखंड के हजारीबाग, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ के कोयला खनन क्षेत्रों से कोल बेड मिथेन गैस का बड़ा भंडार मिला है. इस गैस के माध्यम से बिजली और रसोई गैस की किल्लत दूर हो चुकी है. हजारीबाग के जिले के बड़कागांव प्रखंड के हरली गांव स्थित सीमाही बागी टोला में भी हाल के दिनों में मिथेन गैस के बड़े भंडार का चला है. बताया गया है कि करीब दो साल पहले यहां कोयला का पता लगाने के लिए करायी गयी बोरिंग से लगातार पानी के साथ आग भी निकल रही है. जिससे आसपास के इलाके में भय और दहशत का भी माहौल है.

722.09 बिलियन घन मीटर कोल बेड मिथेन का भंडार
देश का सबसे बड़ा कोल बेड मिथेन भंडन झारखंड में है. केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में सर्वाधिक 722.09 बिलियन घन मीटर कोल बेड मिथेन का भंडर मौजूद है., आयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन, (ओरएनजीसी) लिमिटेड की ओर से राज्य के कई कोल बेड मिथेन ब्लॉक के संचालन की प्रक्रिया भी शुरू की चुकी है, इनमें बोकारो, नार्थ कर्णपुरा और झरिया में अवस्थित मिथेन ब्लॉक शामिल है. धनबाद, रामगढ़ और बोकारो जिले में 16 लाख घन मीटर मिथेन गैस का भंडार मिलने के बाद ओएनजीसी की ओर से इन क्षेत्रों में करीब 300 कुएं खोदने का फैसला लिया गया है. इस गैस से प्रति वर्ष लगभग 400 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो सकेगा और 20 लाख से अधिक परिवारों को एलपीजी के विकल्प के रूप में मिथेन गैस उपलब्ध करायी जा सकेगी. साथ ही औद्योगिक इकाईयों में भी इधन की समस्या कम होगी.

कोल बेड मिथेन गैस कोयला खदानों में मिलती है
मिथेन प्राकृतिक गैस है. यह जमीन की गहराई में पायी जाती है. खासतौर पर यह कोयला खदानों में मिलती है. इसे ही कोल बेड मिथेन कहते है. झारखंड में धनबाद, बोकारो, रामगढ़ , हजारीबाग और चतरा जिले के कोयला खनन क्षेत्रों में इस गैस की बहुलता की संभावना है. मिथेन गैस अन्वेषण और संशोधन की प्रक्रिया को लेकर ओएनजीसी की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही है. ओएनजीसी की मांग पर राज्य सरकार की ओर से बोल बेड मिथेन गैस परियोजना को लेकर जमीन भी उपलब्ध करायी जा रही है. कई जिलों में जमीन उपलब्ध करा दी गयी है और मांग के अनुरूप अन्य स्थानों के लिए भी जमीन उपलब्ध करा दी गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साप्ताहिक हाट से लौट रहे व्यक्ति की बदहाल एनएच 99 सड़क ने ले ली जान

Next Post

नाबार्ड से वित्तपोषित 250 ग्रामीण युवाओं को मिलेगा लाभ

Next Post

नाबार्ड से वित्तपोषित 250 ग्रामीण युवाओं को मिलेगा लाभ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d