BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फाइनेंसर की ओर से गाड़ी जब्त करने से परेशान गाड़ी मालिक की आत्महत्या के बाद कोयलांचल उबला

by bnnbharat.com
November 25, 2020
in समाचार
फाइनेंसर की ओर से गाड़ी जब्त करने से परेशान गाड़ी मालिक की आत्महत्या के बाद कोयलांचल उबला
Share on FacebookShare on Twitter

ट्रक ऑनर एशोसिएशन ने किया कोयला ढुलाई का विरोध, कोयले की ढुलाई ठप

परिजनों ने ट्रांसपोर्टरों के विरुद्ध दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी

चतरा: चतरा के कोयलांचल टंडवा प्रखंड के बिंगलात में ट्रांसपोर्ट कम्पनियों द्वारा बकाया भाड़ा भुगतान से त्रस्त वाहन मालिक जुगेश्वर कुमार साव की आत्महत्या मामले को लेकर ट्रक-हाइवा एशोसिएशन और ग्रामीण आंदोलित हो गए हैं.

आंदोलित वाहन मालिकों ने सीसीएल क्षेत्र आम्रपाली कोल परियोजना में कोयला ढुलाई का काम रोक कर चक्का जाम कर दिया है. मृतक के भाई मनोज साव ने आरोप लगाया कि हिंडाल्को, आधुनिक और झाबुआ का काम करनेवाली ट्रांसपोर्टर कम्पनी तुली माईनिंग, डेटन माईनिंग,वेदांता,प्रणव नमन समेत अन्य कम्पनियों के पास लाखों रु बकाया हो गए थे. जिसके कारण फाइनेंस कंपनी का क़िस्त जमा नहीं हो पा रहा था.

उन्होंने बताया कि अपना क़िस्त वसूलने के लिए फाइनेंस कंपनी लगातार दबाव बना रही थी. उसके बावजूद भाड़ा नहीं मिलने से परेशान जुगेश्वर क़िस्त नहीं दे पाया. ऐसे में चोला मंडलम नामक फाइनेन्सर कंपनी ने उसकी गाड़ी सीज कर ली. इसी तनाव में उनके भाई ने आत्महत्या कर ली.  मृतक के परिजनों ने बताया कि अगर ट्रांसपोर्टिंग कंपनियां कोयला ढुलाई के एवज में समय पर भाड़ा का भुगतान कर देती तो आज जुगेश्वर जिंदा होता. मृतक के परिजनों ने स्थानीय थाना में ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं दूसरी ओर सिमरिया एसडीओ ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है. अगर ट्रांसपोर्टिंग कंपनियां पूरे मामले में दोषी पाई जाती है तो उनके विरुद्ध हर हाल में कार्रवाई होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

4 दिन में पुलिस ने वसूले जुर्माने से 1.5 करोड़ रुपये

Next Post

कर्फ्यू के कारण 2 हजार से ज्यादा शादियां टलीं

Next Post
प्रेम प्रसंग में एक-दूजे के दीवाने हुए, तो बाली उमर में ही करा दी लड़का-लड़की की शादी

कर्फ्यू के कारण 2 हजार से ज्यादा शादियां टलीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d