BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोयला मजदूर कोरोना योद्धा बन देश को आर्थिक सशक्तिकरण की ओर कर रहे अग्रसर

by bnnbharat.com
August 13, 2020
in Uncategorized
पिछले साल की तुलना में जुलाई में घटा कोयला उत्पादन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से जहां लाखों लोगों की जान जा चुकी है, वहीं देश के कोयला कर्मी इस संकट से डरे बिना लगातार कोयला खदान में काम करते रहे. ताकि विद्युत संयंत्रों को चालू रखा जा सके और इस महामारी की वजह से घरों में रहने को मजबूर लोगों को निर्बाध्य बिजली मिलती रहे. यह कहानी उन लाखों कोयला मजदूरों की है जो इस संकट के समय में भी योद्धाओं की तरह लगातार मैदान में डटे रहे. शायद यही कारण है कि देश के केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कोल इंडिया के कर्मियों को कोरोना योद्धा बताने से जरा भी नही हिचके .
कोल इंडिया की इकाई बीसीसीएल में काम करने वाले कर्मियों ने कहा कि यह देश की सेवा का वक्त है, जैसे एक जवान शत्रुओं से देश की रक्षा करने के लिए अपनी जान हथेली पर लिए घूमता है, बिल्कुल वैसे ही. कर्मियों ने कहा कि यह जीवन में एक बार देश के काम आने वाला मौका है. सारे जोखिमों के बावजूद समय से काम करना. यदि वह और उनके जैसे कई कोयला मजदूर काम नहीं करेंगे तो खानों से कोयला कौन निकालेगा. जिससे देश में ऊर्जा की कमी, बिजली की कमी जैसी समस्याओं से देश को जूझना पड़ सकता है.
साथ ही कोयला मजदूरों ने कोयला मंत्री द्वारा उन्हें कोरोना योद्धा कहे जाने पर उनका आभार जताया. साथ ही उन्होंने कहा कि हम कोयला कर्मियों को कोरोना योद्धा कहा जा रहा है और कोरोना काल में मरने वाले कोयला कर्मी को मुआवजे के साथ नौकरी देने का जो मंत्री जी ने घोषणा किया है, यह हम कोयला मजदूरों का हौसला बढ़ाने वाला है.
पिछले दिनों एक पूर्व निर्धारित कार्य्रकम के तहत रांची पहुंचे केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि कोविड-19 की महामारी के इस दौर में भी कोयला खदानों में काम कर रहे कोल इंडिया के कर्मी देश के कोरोना योद्धा हैं, अतः कोरोना संक्रमण से किसी कोयलाकर्मी की इस अवधि में मृत्यु होने पर उनके परिवार को अन्य लाभ के अलावा 15 लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा था कि कोविड-19 महामारी से किसी कोल इंडिया कर्मी का निधन दुर्घटना मृत्यु माना जाएगा और उसके परिजनों को वे सभी वित्तीय लाभ मिलेंगे.
निश्चित रूप से कोरोनावायरस संक्रमण काल में कोयला मजदूरों की सेवा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. अपनी जान की परवाह किए बगैर यह मजदूर लगातार देश की आर्थिक सशक्तिकरण और बिजली व्यवस्था को बरकरार रखने में दिन रात लगे हुए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बारिश में घर ध्वस्त, मां व दो बेटियां समेत तीन लोग मलबे में दबे गंभीर रूप से घायल सभी अस्पताल में भर्ती

Next Post

जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या 368 पहुंची, आज मिले 13 नए संक्रमित मामले

Next Post
कोरोना का कहर जारी: हजारीबाग DRDA डायरेक्टर समेत 10 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि

जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या 368 पहुंची, आज मिले 13 नए संक्रमित मामले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d