BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़कागांव-केरेडारी बना कोयला तस्करी का जोन, वन विभाग ने जप्त किया अवैध कोयला लदा 5 ट्रैक्टर

by bnnbharat.com
May 9, 2020
in Uncategorized
बड़कागांव-केरेडारी बना कोयला तस्करी का जोन, वन विभाग ने जप्त किया अवैध कोयला लदा 5 ट्रैक्टर
Share on FacebookShare on Twitter

हज़ारीबाग़ :-हजारीबाग जिले के बड़कागांव एवं केरेडारी थाना क्षेत्रों में कोयला तस्करी का कार्य जोरों पर जारी है.

लॉक डाउन का फायदा उठाते हुए कोयला तस्करों द्वारा अवैध कोयला खदानों से कोयला खनन एवं ढुलाई बेखौफ जारी है.

बताया जाता है कि कोयला तस्करी की खबर वरीय पुलिस अधिकारियों को भी है . बावजूद अवैध कोयला ढुलाई में कमी नहीं आ रही है.

7 मई को बड़कागांव वन विभाग द्वारा छापामारी कर दो अलग-अलग जंगल क्षेत्रों से 5 अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जप्त किया गया.

7 मई को दिन में सहायक वन संरक्षक उदय चंद्र झा के निर्देशन में बड़कागांव थाना क्षेत्र के मोतरा घाटी में छापामारी कर 2 अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जप्त किया गया.

इस मामले में वन विभाग ने 4 लोगों पर मामला दर्ज किया है. जप्त दोनों ट्रेक्टर कटकमदाग थाना क्षेत्र का है.

गोंदलपुरा,बादम, मोतरा क्षेत्र से अवैध कोयला खदान से कोयला खनन कर मोतरा घाटी होते हुए कटकमदाग थाना क्षेत्र के चिमनी एवं बांग्ला ईट भट्ठों में कोयला खपाने का कार्य जोरों पर रात दिन जारी है.

वही गोंदलपूरा एवं बादम पंचायत क्षेत्र से जोराकाठ-चरही होते हुए डेमोटांड़ क्षेत्र में कोयला की ढुलाई जारी है.

हालांकि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश में बड़कागांव पुलिस द्वारा छापामारी कर कुछ कार्रवाई जरूर की गई.

बावजूद कोयला तस्कर किसकी शह पर इतना बेखौफ होकर कोयला तस्करी कर रहे हैं यह अबूझ पहेली बनी हुई है.

सूत्र बताते हैं कि जिला वरीय पदाधिकारियों को सिर्फ दिखावा के लिए मृत पड़े अवैध कोयला खदानों को डोजरिंग कर खानापूर्ति की जाती है.

जबकि नए बनाए गए अवैध कोयला खदान अब भी जारी है. वहीं दूसरी ओर इसी रात केरेडारी थाना क्षेत्र के मनातू जंगल से तीन अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर बड़कागांव वन विभाग ने जप्त किया है.

इस मामले में 10 लोगों पर मामला दर्ज किया गया. इस क्षेत्र से जंगल का लाभ उठाते हुए कोयला तस्करों द्वारा रात दिन सिमरिया थाना क्षेत्र के चिमनी एवं बांग्ला ईट भट्ठों में कोयला खपाने का कार्य जोरों पर की जा रही है.

बहरहाल वन विभाग की चुस्ती से के बार फिर पुलिस की सुस्ती और उसकी कार्यशैली संदिग्ध साबित हुई है।

कोयला तस्करी छापामारी में फॉरेस्टर रामचंद्र प्रसाद, लालदेव महतो, वंरक्षी उपेंद्र कुमार, भोला साव, मनोरंजन कुमार, केशव महतो, कृष्णा महतो, विनोद बेसरा आदि शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गरीब-जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया छात्र युवा शक्ति, 43 दिनों से खिला रहा खाना

Next Post

सभी मृतक के परिवार को एक-एक करोड़ मुआवजा और नौकरी दिया जाए: डॉ. इरफान अंसारी

Next Post
सभी मृतक के परिवार को एक-एक करोड़ मुआवजा और नौकरी दिया जाए: डॉ. इरफान अंसारी

सभी मृतक के परिवार को एक-एक करोड़ मुआवजा और नौकरी दिया जाए: डॉ. इरफान अंसारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d