BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गठबंधन को पूर्ण बहुमत व स्पष्ट जनादेश प्राप्त होगा: कांग्रेस

by bnnbharat.com
December 21, 2019
in Uncategorized
गठबंधन को पूर्ण बहुमत व स्पष्ट जनादेश प्राप्त होगा: कांग्रेस

गठबंधन को पूर्ण बहुमत व स्पष्ट जनादेश प्राप्त होगा: कांग्रेस

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे व लाल किशोर नाथ शाहदेव ने दावा किया है कि झारखंड में महागठबंधन को पूर्ण बहुमत व स्पष्ट जनादेश प्राप्त होगा. महागठबंधन की सरकार अपने बल बूते बनने जा रही है इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होनी चाहिए. कांग्रेस पार्टी एवं महागठबंधन को पहले चरण से ही जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा था जो लगातार बढ़ता रहा जिसके लिए राज्य की समस्त जनता जनार्दन को कांग्रेस पार्टी धन्यवाद देती है एवं आभार व्यक्त करती है.

दूबे ने कहा कि जिस तरह से केन्द्र की भाजपा सरकार ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय मुद्दों को जनता के समक्ष रखा एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को खासकर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सोरेन परिवार को कोसते रहे एवं उनका मजाक उड़ाते रहे, झारखंड की जनता को नागवार गुजरा. पूरी भारत सरकार, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सहित तमाम मंत्रियों ने झारखंड की जनता से आंकड़ों में उलझाये और झूठ बोला जिसे राज्य की जनता समझ गई.

वहीं दूसरी तरफ प्रियंका गांधी, राहुल गांधी झारखंड के मुद्दों के साथ जोड़कर बात की एवं आने वाली सरकार की प्राथमिकता एवं स्पष्ट विजन का दृष्टिकोण भी सामने रखा जिसे काफी सराहा गया एवं विरोधियों को चारो खाने चित्त कर दिया.

दूबे एवं शाहदेव ने कहा कि भाजपा के अंत की शुरूआत झारखंड से प्रारम्भ हो चुकी है. 65 पार का नारा देने वाली भाजपा अब तड़ी पार होने जा रही है. राज्य की जनता भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में भूखमरी, बेरोजगारी, मॉब लिंचिंग, जल, जंगल, जमीन की लूट,महिलाओं के साथ दुष्कर्म, कानून व्यवस्था जैसी कई ज्वलंत समस्याओं का सामना करती रही और कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर सड़क पर मुखर रही. सरकार की सामन्तवादी आचरण और पूरे पांच वर्ष तानाशाही वयव्सथा की वजह से भाजपा का पूरा सफाया हो जाएगा और महागठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, 23 दिसंबर का सिर्फ इन्तजार मात्र बाकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्या होगा ग्रहण का प्रभाव, 12 राशियों पर कैसा रहेगा इसका असर

Next Post

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार

Next Post
अंतरराज्यीय चोर गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d