हजारीबागः हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में कोबरा बटालियन के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जानकारी के अनुसार कोबरा 203 बटालियन के जवान का नाम संदीप नायक बताया जा रहा है. उसने फांसी किन कारणों से लगाई अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस इसकी जांच में जुट गई है.

