दुमका: दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित पत्ता बाड़ी रोड में अपराधियों ने मुर्गी कारोबारी के चालक से पैसा लूटने के बाद गोली मार दी. गोलीबारी में घायल चालक बिहार के बांका जिला अंतर्गत बौंसी का रहने वाला है.
मुर्गी गाड़ी के चालक को जांघ में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की टीम ने गोली निकाल दी है. इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है.

