BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ठंड और कोहरे का कहर: एक ही दिन में हुई 28 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
December 25, 2019
in समाचार
ठंड और कोहरे का कहर: एक ही दिन में हुई 28 लोगों की मौत

ठंड और कोहरे का कहर: एक ही दिन में हुई 28 लोगों की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: गलन भरी ठंड और कोहरे के कहर से उत्तर प्रदेश में 28 लोगों की मौत हो गई. वहीं प्रदेश में बहराइच 4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा. कई शहरों में न्यूनतम पारा सामान्य से 2 से 7 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया.

सुबह-रात को घने कोहरे से दृश्यता 200 मीटर और उससे भी कम के आसपास दर्ज की गई. मौसम विभाग ने कई और दिनों तक यह स्थिति जारी रहने का अनुमान जताया है.

बुंदेलखंड और मध्य यूपी में ठंड से 17 लोगों की मौत हो गई. अकेले कानपुर शहर में दस, जबकि फतेहपुर, औरैया और कानपुर देहात में दो-दो लोगों की मौत हुई. बांदा में ठंड से एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया.

बुंदेलखंड में न्यूनतम तापमान ने तीन डिग्री का गोता लगाया. जालौन में कोहरे और रेल ट्रैक के दोहरीकरण के काम के चलते झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक निरस्त कर दी गई.

प्रतापगढ़ में ठंड से एक युवक की मौत हो गई. वहीं, लालगंज में हाईवे पर दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए, जिसमें चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रयागराज के फूलपुर में ठंड से एक वृद्धा व फसल की रखवाली कर रहे दो किसानों की सांसें थम गईं.

प्रयागराज में मंगलवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. बीते 24 घंटों में अधिकतम पारा करीब आठ डिग्री गोता लगाकर 13.7 डिग्री पर ठहर गया. न्यूनतम पारा मामूली बढ़त के साथ 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन में बूंदाबांदी के बाद शाम को करीब आधे घंटे बौछारें पड़ीं.

वहीं, रामपुर के शाहबाद क्षेत्र के नबीगंज जदीद गांव में फसल की सिंचाई कर रहे बसपा नेता मनोज कुमार पांडेय के भाई अनुज कुमार पांडेय को ठंड लग जाने से इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने भेजे ग्रीटिंग कार्ड

Next Post

मामूली कहासुनी के दौरान युवक को मारा चाकू

Next Post
मामूली कहासुनी के दौरान युवक को मारा चाकू

मामूली कहासुनी के दौरान युवक को मारा चाकू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d