BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ठंड का कहर, 31 की मौत ,लंदन से सर्द दिल्ली की रात

by bnnbharat.com
December 27, 2019
in समाचार
ठंड का कहर, 31 की मौत ,लंदन से सर्द दिल्ली की रात
Share on FacebookShare on Twitter

ठंढ अपने चरम पर है चारों तरफ ठंढ ने अपना पांव पसार रखा है. उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हाड़ कंपाती ठंड का कहर जारी है. लद्दाख का द्रास बृहस्पतिवार को दक्षिणी ध्रुव के अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंडा रहा वहीं राजधानी दिल्ली की रात लंदन से अधिक सर्द थी. शुक्रवार की सुबह दिल्ली की न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली की सर्दी 118 साल में दूसरे सबसे ठंडे दिसंबर का रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर है. 1901 के बाद 1997 में सबसे सर्द दिसंबर था जब इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री रहा था.

द्रास में न्यूनतम तापमान -30.2 डिग्री दर्ज किया जबकि अंटार्कटिका का न्यूनतम तापमान -26 डिग्री रहा. इसी तरह दिल्ली के पालम में पारा लुढ़क कर 5.4 डिग्री पर पहुंच गया जबकि ब्रिटेन की राजधानी लंदन में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया. यहां अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री रहा. वहीं दिल्ली के सफदरजंग में भी न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया.

दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में सुबह घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के चलते सर्दी का सितम जारी रहेगा और ठिठुरन बढ़ेगी. दिल्ली में गुरुवार को सबसे सर्द इलाका पालम रहा, जहां दिन का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि अंबाला में दिन का तापमान आठ, चंडीगढ़ में 8.6 श्रीगंगानगर में नौ, जम्मू में 9.8 और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली में 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

विभाग द्वारा अगले 24 घंटों के लिये जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरी क्षेत्र में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सर्द दिन की स्थिति जारी रहने के कारण कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. जबकि राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति सर्दी का प्रकोप बढ़ सकता है.

इसके अलावा तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ इलाकों में हल्की से छिटपुट बारिश की संभावना है. जबकि अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश के बहराइच, लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी तथा बिहार में पूर्णिया, भागलपुर, पटना और गया में दिन का तापमान घटकर 10 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और इन शहरों में अगले 24 घंटों में सर्वाधिक चार से ताक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान व्यक्त किया गया है.

दिल्ली की सर्दी 118 साल में दूसरे सबसे ठंडे दिसंबर का रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर है. 1901 के बाद 1997 में सबसे सर्द दिसंबर था जब इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री रहा था. मौसम विभाग के मुताबिक इस साल अब तक दिसंबर का औसत अधिकतम तापमान 19.85 डिग्री रहा है, जो 31 दिसंबर तक 19.15 डिग्री हो सकता है. ऐसा होता है तो 1997 के बाद यह दिसंबर का दूसरा सबसे कम औसत अधिकतम तापमान और दूसरा सबसे सर्द दिसंबर होगा. 14 दिसंबर के बाद से बृहस्पतिवार तक लगातार 13वां दिन है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विमान हादसा: दो मंजिला इमारत से टकराया प्लेन, क्रैश, 9 की मौत

Next Post

सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त, स्पाइस जेट के शेयर चढ़े

Next Post
सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त, स्पाइस जेट के शेयर चढ़े

सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त, स्पाइस जेट के शेयर चढ़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d