BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर का असर, तेज धूप में भी सिहरन

by bnnbharat.com
February 1, 2021
in समाचार
अगले चार दिन शीतलहर से राहत की उम्मीद नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

2 फरवरी सुबह तक के लिए यलो अलर्ट जारी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर का असर देखा जा रहा है और तेज धूप के बावजूद भी सिहरन बढ़ गयी है. मौसम विभाग की ओर से राज्य के 24 में से 17 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है.

रांची के अलावा पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिले में भी कहीं-कहीं शीत लहर चलने की संभावना जतायी गयी है.

राजधानी रांची में सोमवार सुबह सात बजे से ही अच्छी धूप निकली है, लेकिन हवा में कनकनी से धूप का असर नजर नहीं आ रहा है, बल्कि सिहरन बढ़ गयी है, कनकनी से लोग परेशान है. दोपहर बाद धूप ढलने पर कनकनी और बढ़ने की उम्मीद जतायी गयी है.

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले कुछ घंटों में 17 जिलों में शीतलहर चलने की स्थिति है और इस दौरान न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दिसंबर के अंत में दो से तीन डिग्री न्यूनतम तापमान पहुंचता था और शीतलहर चलती थी, अभी वैसी स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन शीतलहर से लोगों को सतर्कता बरतने की जरुरत है.

मौसम वैज्ञानिक ने बताया क उत्तर भारत में बर्फबारी और उत्तर से पश्चिम से ठंडी हवाएं हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार होते झारखंड आ रही है, जिसके कारण ठंड का असर देखा जा रहा है.

मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी करते हुए बताया गया कि सर्द दवाएं सुबह के समय ठंड बढ़ा सकती है, कमजोर लोग, मुख्य रूप से शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, पुरानी बीमारियों वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी की जरुरत है.

मौसम विभाग की ओर से यह भी दिशा-निर्देश जारी किया गया है कि ठंड में लंबे समय तक रहने से बचे, ढीली फिटिंग, हल्के वजन की कई परतें पहने, ऊनी कपड़ों की एक परत के बजाय गर्म ऊनी कपड़े पहने, पर्याप्त रूप से अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को कवर करें. यह चेतावनी मंगलवार सुबह के लिए जारी की गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्लस पोलियों को अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने में आप सभी का सहयोग अपेक्षितः उपायुक्त

Next Post

झारखंड की महिलाओं को ‘आम बजट 2021’ से कई उम्मीद, रसोई चलाने में रियायत मिलने की है आस

Next Post
झारखंड की महिलाओं को ‘आम बजट 2021’ से कई उम्मीद, रसोई चलाने में रियायत मिलने की है आस

झारखंड की महिलाओं को 'आम बजट 2021' से कई उम्मीद, रसोई चलाने में रियायत मिलने की है आस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d