रांची: सेंट्रल कोल्फील्डस लिमिटेड, सीसीएल के अंतर्गत कोल मेडिकल कॉन्फ्रेंस का आयोजन सात से नौ फरवरी तक रांची के आईआईसीएम में किया जाएगा.
तीन दिवसीय कार्यशाला में कोलकाता, दिल्ली ,अहमदाबाद, चंडीगढ़ और फरीदाबाद के चिकित्सकों द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा.
कॉन्फ्रेंस में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित दो चिकित्सकों द्वारा भी 8 फरवरी को लेक्चर दिया जाएगा. इस कांफ्रेंस का उद्देश्य कोल इंडिया द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा बेहतर तरीके से उपलब्ध कराना है.

