रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत की ताकत यहां की सामूहिक शक्ति है. भारत ने अनेक लड़ाईयां इसके बल पर लड़ी है. और आज भी कोरोना संकट से भारत बहुत हद तक सुरक्षित है तो यहां के लोगों दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही.
प्रधानमंत्री ने अपने कुशल नेतृत्व में भारत के इस ताकत को फिर एक बार दुनिया के सामने उजागर किया है।श्री प्रकाश ने कहा कि मोदी जी के आह्वान का जनता ने सहज भाव से स्वीकार किया.
आज जिसप्रकार से घरों में लोगों ने 9 मिनट तक दीप जलाकर अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया यह सब भारत के कुशल और करिश्माई नेतृत्व से ही संभव है. उन्होंने प्रदेश की जनता का इस प्रकाश उत्सव के माध्यम से एकजुटता प्रकट करने के लिये आभार प्रकट किया.

