शिवपुरी: कलेक्टर अनुग्रहा पी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने आज शहर का भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कन्टेनमेंट जोन का भी निरीक्षण किया और नागरिकों से चर्चा की. इस दौरान एसडीएम अरविंद बाजपेयी और यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव भी उनके साथ मौजूद थे.

