BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कलेक्टर अनुग्रहा पी ने पोहरी विकासखंड में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

by bnnbharat.com
August 1, 2020
in समाचार
कलेक्टर अनुग्रहा पी ने पोहरी विकासखंड में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

शिवपुरी: कलेक्टर अनुग्रहा पी ने शुक्रवार को पोहरी विकासखंड में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने ग्राम परिच्छा पहुंचकर नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया.

इसी कैंपस में एकीकृत शाला शासकीय विद्यालय भी संचालित होता है जिसकी बाउंड्रीवॉल तैयार की जा रही है, ताकि स्कूल के बच्चों को असुविधा ना हो.

उन्होंने जनपद सीईओ को भी निर्देश दिए हैं कि कार्य की निगरानी करें और समय पर बाउंड्रीवॉल तैयार कराएं. इस दौरान उन्होंने चैक डैम का भी निरीक्षण किया और उसकी लागत और लाभान्वित क्षेत्र के संबंध में जानकारी ली.

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निर्माण कार्य में प्रवासी श्रमिकों को भी रोजगार उपलब्ध कराया जाए और कोविड-19 से बचाव के लिए भी सावधानी बरती जाए.

ग्राम मचाखुर्द में पोल्ट्रीफार्म हितग्राहियों से की चर्चा

पोहरी के ग्राम मचाखुर्द में पोल्ट्रीफार्म बनाए जा रहे हैं. इसमें आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वसहायता समूह की महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है. कलेक्टर अनुग्रहा पी ने पोल्ट्रीफार्म का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से चर्चा की.

उन्होंने जनपद सीईओ को समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए. आजीविका मिशन के परियोजना अधिकारी ने बताया कि इसके लिए हितग्राही महिलाओं को पूर्व में प्रशिक्षण दिया गया है और योजना की जानकारी के साथ ही विदिशा में भ्रमण कराकर मुर्गीपालन का प्रशिक्षण दिया गया है.

इस दौरान कलेक्टर अनुग्रहा पी ने वहां उपस्थित अन्य महिलाओं से भी चर्चा करते हुए कहा कि समूह में कई गतिविधियां संचालित होती है. आप उनका लाभ लें. साथ ही अपने बच्चों को भी शिक्षित करें. यदि बच्चे पढ़ेंगे तो वह आगे सही कैरियर का चुनाव कर पाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुशांत सिंह केस: 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई

Next Post

जल जमाव से लोगों को हो रही परेशानी, संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान

Next Post
जल जमाव से लोगों को हो रही परेशानी, संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान

जल जमाव से लोगों को हो रही परेशानी, संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d