BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश, न्यायालयीन प्रकरणों का समय पर दें जवाब

by bnnbharat.com
July 28, 2020
in समाचार
कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश, न्यायालयीन प्रकरणों का समय पर दें जवाब
Share on FacebookShare on Twitter

शिवपुरी: कलेक्टर अनुग्रहा पी ने इस सोमवार को आयोजित अंतरविभागीय समन्वय बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि न्यायालयीन प्रकरणों का जवाब समय पर दर्ज कराएं. इसी प्रकार सीएम मॉनिट के आवेदनों पर भी प्राथमिकता से कार्यवाही करें.

कलेक्टर अनुग्रहा पी ने समस्त एसडीएम एवं जिला खाद्य अधिकारी को राशन वितरण व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि उचित मूल्य दुकानों पर अभी हितग्राहियों को चावल वितरित किए जा रहे हैं, इसकी निगरानी करें.

यदि राशन वितरण में कोई अनियमितता बरती जाती है तो संबंधित पर कड़ी कार्यवाही करें. अभी कोविड-19 महामारी के कारण स्कूल संचालित नहीं हो रहे हैं लेकिन स्कूलों में गणवेश वितरण के लिए जिला परियोजना समन्वयक को निर्देश दिए हैं कि इसमें कोई भी अनियमितता नहीं होना चाहिए.

उन्होंने क्लासवार विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध कराने और ऐसे समूहों को चिन्हित कर निगरानी करने को कहा है जो गणवेश तैयार कर उपलब्ध कराते हैं.

प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश

बैठक में कलेक्टर अनुग्रहा पी ने निर्माण कार्य संबंधी विभागों के अधिकारियों को कहा है कि विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों में प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करायें.

कोविड-19 महामारी के चलते बड़ी संख्या में श्रमिक वापस अपने गांव में आए हैं. उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार हेतु पोर्टल पर भी पंजीयन कराया गया है. उन्होंने कहा है कि इन प्रवासी श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विषैले सर्प ने दो को डसा, एक की मौत दूसरा SKMCH रेफर

Next Post

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक

Next Post
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d