अशोकनगर: कलेक्टर अभय वर्मा द्वारा सी.एम.हेल्पलाइन के अंतर्गत विभागों में 100 दिवस की सीमा पार करने पर शिकायतों का निराकरण न करने पर जिले के 22 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं.
कलेक्टर द्वारा प्रत्येक सोमवार को टीएल बैठक में समीक्षा कर बार-बार अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निराकरण के लिए निर्देश देकर समझाईश दी गई थी.
इसके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा इस कार्य में गभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती गई . साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया.
इस कारण अधिकारियों को सूचना पत्र जारी कर 3 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं. समय सीमा में उत्तर प्रस्तुत नहीं करने की दशा में एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी.
जारी आदेशानुसार विभागों में 100 दिवस से अधिक की सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित होने पर अरूण कुमार नामदेव प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी शाढौरा, अशोक कुमार शर्मा प्राचार्य नेहरू डिग्री कॉलेज, बीएस बसुनिया जिला योजना अधिकारी, ललित मंडराई उप महाप्रबंधक उद्योग विभाग, जीके श्रीवास्तव सीईओ चंदेरी, पीके सिंह सीएमओं नगरपालिका अशोकनगर, बीके शर्मा उप महाप्रबंधक नवीन एवं नवीनीकरण सौर ऊर्जा, पुलकित खण्डेवाल श्रम पदाधिकारी, नंदलाल गामड़ जिला परिवहन अधिकारी, विनोद छारी कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, अशोक सिंघारे जिला खनिज अधिकारी, बलवीर सिंह बुन्देला प्रभारी सहायक अध्यात्म विभाग, व्ही.पी.बशिष्ट प्राचार्य आईटीआई, बासुदेव सिंह भदौरिया उप पंजीयक सहकारिता विभाग, दिलीप बिगोनिया कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, एसएस पुनवारे कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन विभाग, देवेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय,डॉ.आर.के.त्यागी उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग, जेएस वर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, श्रवण कुमार पटेल उप महाप्रबंधक अशोकनगर क्षेत्र, द्वारका प्रसाद शर्मा मुख्य नगरपालिका अधिकारी ईसागढ़, विनोद उन्नीतान प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुंगावली को कारण बताओं नोटिस जारी किये गये है.

