BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कलेक्टर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नाथूराम सूत्रकार को घर जाकर किया सम्मानित

by bnnbharat.com
August 11, 2020
in Uncategorized
कलेक्टर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नाथूराम सूत्रकार को घर जाकर किया सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: देश को स्वतंत्र कराने में अपना योगदान देने वाले जिले के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नाथूराम सूत्रकार (107 वर्ष) को उल्लेखनीय योगदान के लिये भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर रविवार को कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने उनके निवास पर पहुंचकर उनको सम्मानित किया.

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नाथूराम सूत्रकार के गृह निवास न्यू कॉलोनी नं.-1 कांचमील रोड़ ग्वालियर पहुंचकर राष्ट्रपति भवन नईदिल्ली से प्राप्त अंग्रवस्त्रम एवं शॉल भेंट कर श्रीफल एवं पुष्पाहार से सम्मानित कर उनकी दीर्घ आयु की कामना की.

कलेक्टर सिंह ने इस मौके पर कहा कि देश को आजादी दिलाने में वीर सैनानियों का बड़ा योगदान रहा है. उनके कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में खुले में जी रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि हम उनका सम्मान कर वीर सैनानियों से देश सेवा के लिये प्रेरणा लें. उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए शासन ने निर्णय लिया है कि स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान उनके निवास पर पहुंचकर ही किया जाए.

इसी कड़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूत्रकार को सम्मानित कर केन्द्र एवं राज्य सरकार अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है.
इस दौरान कलेक्टर ने नाथूराम सूत्रकार के पुत्र रमेश दीवान सहित परिजनों से चर्चा की.

परिजनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नाथूराम सूत्रकार द्वारा देश को आजादी दिलाने में दिए गए योगदान की जानकारी दी.

इस मौके पर नाथूराम के परिजन एवं डिप्टी कलेक्टर संजीव खेमरिया उपस्थित थे. नाथूराम सूत्रकार को राष्ट्रपति भवन में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर सम्मानित किया जाना था, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह सम्मान उनके निवास पर जिला कलेक्टर द्वारा किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विजन डॉक्यूमेंट गुना अंतर्गत सुझाव आमंत्रित

Next Post

संबल योजना के पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहें: संभाग आयुक्त

Next Post
संबल योजना के पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहें: संभाग आयुक्त

संबल योजना के पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहें: संभाग आयुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d