अशोकनगर: जिला चिकित्सालय में स्थापित ट्रूनेट कोविड-19 जांच केन्द्र का शुभारंभ मंगलवार को कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा द्वारा किया गया. शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि कोराना की जांच के लिए जिला चिकित्सालय में ट्रूनेट मशीन स्थापित की गई है. जिसका शुभारंभ आज किया गया है.
केन्द्र का शुभारंभ हो जाने से कोरोना जांच हेतु सैंपलों को ग्वालियर या भोपाल नहीं भेजना पड़ेगा. जिससे शासकीय होने वाले व्यय में कमी आयेगी और समय की बचत भी होगी. साथ ही ट्रूनेट मशीन से कोरोना सैंपल की रिपोर्ट एक से डेढ़ घण्टे के अंदर प्राप्त हो जाएगी.
कलेक्टर ने निर्देश दिए की जिले में ट्रूनेट केन्द्र की स्थापना होने से अधिक से अधिक सैंपलों की संख्या बढ़ाई जाए. आने वाले मरीजों के सैंपल लेकर, जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश चिकित्सकों एवं लैब टेक्निशियन को दिया गया.

