मुरैना : जिले की कलेक्टर प्रियंका दास ने गुरूवार को जौरा स्थित मई वाला कुआं, नया बस स्टैंड में बनाये गये कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कंटेनमेंट एरिया में निवासरत लोगों के सैंपल कराए जाएं और कंटेनमेंट एरिया के लोग कंटेनमेंट से बाहर व अंदर न हों. उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट एरिया में किसी भी प्रकार की वस्तुएं जैसे- सब्जी, फल आदि के ठेले नहीं पहुंचे. उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट एरिया की अवधि अब 21 दिन से घटाकर 14 दिन कर दिया गया है.

