BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कलेक्टर ने की तीनों विकासखंडों के क्षेत्र की बिजली सप्लाई की समीक्षा

by bnnbharat.com
August 18, 2020
in Uncategorized
कलेक्टर ने की तीनों विकासखंडों के क्षेत्र की बिजली सप्लाई की समीक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

श्योपुर: कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विधुत कंपनी के अधिकारियों के साथ एक बैठक कलेक्टर चैंबर श्योपुर में आज आयोजित की गई.

इस बैठक में जिले के तीनो विकासखण्ड श्योपुर, कराहल एवं विजयपुर के क्षेत्र की बिजली सप्लाई की समीक्षा की गई. इस बैठक में महाप्रबंधक विधुत कंपनी दिनेश सुखीजा, उपमहाप्रबंधक नितिन डोगरे, शुभम सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में बिजली सप्लाई की समीक्षा करते हुए कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में निर्धारित शिड्यूल के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली प्रदान करने की सुविधा जारी रखी जाये.

उन्होंने कहा कि ऐसे विधुत सब स्टेशन जो स्वीकृत हुए है. उनके लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव भिजवाये जाये. अगर किसी सब स्टेशन की भूिम में कोई भी कठिनाई सामने आये. तब उसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी जावे.

उन्होंने कहा कि ऐसे उपभोक्ता जिन पर बिजली के बिल बकाया है. उनके लिए शिविर लगाया जावे. बकाया राशि प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये.

उन्होंने कहा कि जिले के अंतर्गत आधी, तूफान के माध्यम से जो बिजली की लाईने टूट गई है. उनको सुधारने की व्यवस्था की जाकर बिजली चालू करने की हरसंभव प्रयास किये जाये. उन्होंने कहा कि आदिवासी बाहुल्य इलाका कराहल एवं विजयपुर के क्षेत्र में विधुत व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाये.

महाप्रबंधक विधुत कंपनी दिनेश सुखीजा ने बैठक में बताया कि जिले में 230 मेगावाॅट बिजली की डिमांड उपभोक्ताओ द्वारा की जा रही है. इस डिमांड के लिए प्रस्ताव विधुत कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जा चुका है.

अभी शासन द्वारा निर्धारित शिड्यून के अनुसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में उपभोक्ताओं को बिजली प्रदान की जा रही है. उन्होंने कहा कि श्योपुर शहर में 22 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है. आदिवासी विकासखंड कराहल के जंगल में लाईन फाल्ट होने पर उसे सुधारने के शीघ्र प्रयास किये जाते है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ के म्यूजिक वीडियो के द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि

Next Post

वन स्टॉप सेंटर योजना का जरूरतमंद महिलाओं को मिले लाभ

Next Post
वन स्टॉप सेंटर योजना का जरूरतमंद महिलाओं को मिले लाभ

वन स्टॉप सेंटर योजना का जरूरतमंद महिलाओं को मिले लाभ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d