विजयपुर: कलेक्टरराकेश कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने संयुक्त रूप से नोवेल कोरोना वायरस के अंतर्गत विजयपुर शहर के पाॅजिटिव मरीजों के घर क्षेत्रों में बनाये गये कंटेनमेंट जोन का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी. साथ ही विभागीय अधिकारियों को घर क्षेत्रों के अंतर्गत मेडिकल टीमों द्वारा नियमित रूप से सर्वे करने के दिशा निर्देश दिये.
इस दौरान एसडीएम विजयपुर त्रिलोचन गौड, एसडीओपी वीरेन्द्र सिहं कुशवाह, प्रभारी तहसीलदार धर्मेन्द्र सिंह चैहान, सीईओ जनपद बम्हेन्द्र गुप्ता, सीएमओ नगर परिषद अभय प्रताप सिहं चैहान, नायब तहसीलदार कु. रेखा कुशवाह एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे.
कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्या ने विजयपुर शहर में कोरोना वायरस संक्रमण की दिशा में पाॅजिटिव मरीजों के घर क्षेत्र में बनाये गये कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर तैनात मेडिकल टीम द्वारा किये जा रहे सर्वे की स्थिति देखी.
साथ ही नगर परिषद के माध्यम से सेनेटाईजर और क्षेत्रीय नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. इसी प्रकार विजयपुर नगरीय क्षेत्र में बनाये गये कंटेनमेंट जोन की व्यवस्थाओं के बारे में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस विजयपुर पर विभागीय अधिकारी एवं नागरिकों से चर्चा की.
कलेक्टर-एसपी ने कहा कि कोरोना वायरस के अंतर्गत केसो में इजाफा हो रहा है. साथ ही मुरैना-ग्वालियर से आने वाले नागरिक कोरोना ला रहे है. जिसके कारण विजयपुर क्षेत्र में सजगता बरती जावे. साथ ही नागरिक नियमित रूप से मास्क पहनकर घर से निकले.
इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, सेनेटाइज रहकर परिवार के व्यक्तियों को साबुन से हाथ धोने की सलाह दे. अगर किसी भी व्यक्ति को खाॅसी, जुकाम, बुखार की शिकायत महसूस हो. तब वे शासकीय अस्पताल में सपंर्क कर कोरोना का टेस्ट कराये.

