रांची: इंटर कॉलेज व प्लस टू स्कूलों ने अब तक इंटरनल मार्क्स नहीं भेजे जाने की वजह से 11वीं के लगभग 5.5 लाख बच्चों के रिजल्ट फंस गया है. यह मार्क्स झारखंड एकेडमिक काउंसिल को भेजा जाना था. पर अब तक स्कूलों व कॉलेजों ने इंटरनल मार्क्स नहीं भेजा है. जबकि, 22 जून तक जैक की वेबसाइट पर सारे इंटरनल मार्क्सं को अपलोड करने का निर्देश सारे कॉलेज व प्ल स टू स्कूलों को दिया गया था. इनके उदासीन रवैये की वजह से बच्चों की 11वीं का रिजल्ट अब तक नहीं निकल पाया है. 11वीं का रिजल्ट आज तक लंबित है. इस लॉकडाउन की वजह से कॉलेज नहीं खुल पा रहे हैं, वर्ष 2020-21 सत्र का छह माह बीत चुके हैं. सारी गतिविधियों पर विराम लग गया है. जिसके कारण परीक्षा का रिजल्ट भी जारी नहीं हो सका है.
छह माह में कैसे पूरा होगा सिलेबस:
लॉकडाउन की वजह से सत्र का छह माह बीत चुके हैं. न 11वीं का रिजल्ट ही निकल पाया और न ही 12वीं की पढ़ाई ही शुरू हो पायी. फरवरी माह में जैक की परीक्षा ली जाती है. ऐसी परिस्थिति में कॉलेज को छह माह में ही पूरे सिलेबस को कराना होगा. जो एक चुनौती है. यह स्थिति तब होगी जब जून के बाद कॉलेज व स्कूल खुल जाते हैं. अगर, जुलाई में भी यह स्थिति रही तो कॉलेज प्रबंधन के लिए परेशानी बढ़ सकती है.

