BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

4 जनवरी से फिर खुल जाएंगे कॉलेज

by bnnbharat.com
December 24, 2020
in समाचार
4 जनवरी से फिर खुल जाएंगे कॉलेज
Share on FacebookShare on Twitter

तिरुवनंतपुरम: कोरोना महामारी के बीच सरकार ने एक आदेश जारी कर राज्य के कॉलेज 4 जनवरी से फिर से खोले जाने की बात कही है. इस दौरान कॉलेजों में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा.

बता दें कि केरल में बुधवार को कोरोना संक्रमित के 6169 नए मामले दर्ज हुए थे जबकि 22 लोगों की मौत हुई थी. वर्तमान में राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 62,802 है. राज्य में 62802 लोग उपचाराधीन है जबकि 655644 लोग बीमारी से उबर चुके हैं.

सरकारी आदेश के अनुसार, कक्षाएं दो पालियों में सुबह 8.30 से शाम 5 बजे तक चलेंगी. कला और विज्ञान, कानून, संगीत, ललित कला, शारीरिक शिक्षा, पॉलिटेक्निक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में स्नातक छात्रों के पांचवें और छठे सेमेस्टर पहली बार शुरू होंगे. पोस्ट-ग्रेजुएशन और रिसर्च कोर्स के लिए कक्षाएं भी 4 जनवरी से शुरू होंगी.

कॉलेज के प्राचार्य और अन्य स्टाफ 28 दिसंबर से कॉलेजों में आएंगे. कक्षाएं दो पाली में होने से शनिवार को भी कार्य दिवस होगा. दस दिनों के बाद सम्बंधित प्रिंसिपलों को डिप्टी कलेक्टरों या विश्वविद्यालयों को एक रिपोर्ट सौंपनी होगी. रिपोर्ट का मूल्यांकन करने के बाद दूसरे सेमेस्टर के छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि बंद पड़े शैक्षणिक संस्था कोरोना प्रोटोकॉल के तहत 1 जनवरी 2021 से आंशिक रूप से खोले जाएंगे, जिसमें 50 फीसदी छात्र ही शामिल होंगे. बैठक में 10वीं और 12वीं कक्षा के अलावा नए साल की शुरुआत से अंतिम वर्ष की डिग्री और स्नातकोत्तर कक्षाएं भी शुरू होंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बनाइए कोरोना मॉड्यूल एप, जीतें एक करोड़ का इनाम: रविशंकर प्रसाद

Next Post

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत

Next Post
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d