BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सड़क हादसा: ट्रक और पिकअप के बीच टक्कर, 21 मजदूर घायल

by bnnbharat.com
May 18, 2020
in समाचार
सड़क हादसा: ट्रक और पिकअप के बीच टक्कर, 21 मजदूर घायल
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: अयोध्या नेशनल हाइवे 28 पर पुणे से आ रही कामगारों से भरी पिकअप गाड़ी आगे चल रही ट्रक से भिड़ गई. इसमें पिकअप में सवार 21 मजदूर घायल हो गए. जिनको इलाज के लिए अयोध्या जिला अस्पताल लाया गया.

इनमें 14 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 7 घायलों को भर्ती किया गया है. इनमें से दो लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं. गंभीर घायलों में एक महिला व एक बच्चा शामिल है.

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि पुणे से पिकअप में सवार 27 कामगार मजदूर बस्ती व सिद्धार्थनगर जा रहे थे. अयोध्या के हवाई पट्टी क्षेत्र में आगे चल रही ट्रक से सुबह के वक्त पिकअप टकरा गई, जिसमें पिकअप सवार 21 कामगार घायल हो गए. 14 कामगारों के उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है और उन्हें साधनों के माध्यम से उनके गंतव्य स्थान बस्ती व सिद्धार्थनगर भेजा जा रहा है.

उन्होंने बताया कि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. एक महिला व एक बच्चे को थोड़ी ज्यादा चोटें लगी हैं. जिलाधिकारी व एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया.

वहीं, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में भी प्रवासी मजदूरों से भरी एक बस पलट गई है. इस बस में महिलाएं, बच्चे सहित 31 यात्री सवार थे. सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी फारेस्ट के पास बस पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया है.

बताया गया कि बस नोएडा से महोबा जा रही थी. ड्राइवर की झपकी के कारण हादसा हुआ. इस हादसे में कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है.

इससे पहले कुशीनगर में मजदूरों से भरी बस का एक्सीडेंट हो गया. इस दौरान 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. कुशीनगर के एनएच 28 पर शाही पेट्रोल पंप के पास कामगारों को लेकर बिहार जा रही बस ने प्याज से भरे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी.

इस घटना में बस के केबिन और आगे बैठे 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. बस नोएडा से बिहार के भागलपुर जा रही थी. वहीं, घायलों में 7 मजदूरों की हालत नाजुक है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रक और पिकअप की टक्कर, 21 मजदूर घायल, 2 गंभीर

Next Post

समाजसेवी राजीव रंजन राजू ने शराब बंदी के लिए निकाला जुलूस

Next Post
समाजसेवी राजीव रंजन राजू ने शराब बंदी के लिए निकाला जुलूस

समाजसेवी राजीव रंजन राजू ने शराब बंदी के लिए निकाला जुलूस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d