रांची : पिस्का नगड़ी थाना अंतर्गत निपुण के पास एक्सीडेंट हुआ है. जानकारी के अनुसार दो बाइक के बीच आपसी भिड़ंत हो गयी. इसमें बाइक सवारों को काफी चोटें आयी है. किसी बाइक सवार की मौत की भी खबर आ रही है. घटनास्थल पर पुलिस पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है.

