-
बेतिया ले जाने के क्रम में घायल युवकों की मौत
-
गांव में सन्नाटा, परिवार में मचा कोहराम
बिहार: बेतिया पश्चिमी चम्पारण जिला अन्तर्गत विगत रात्रि एनएच 727 पर परसौनी के पास बाईक बोलेरो की भिड़ंत में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल दोनों व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लौरिया में प्राथमिक उपचार उपरांत जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया.
बेतिया जाने के दौरान रास्ते में दोनों की मौत हो गई. दुर्घटना में मृत दोनों व्यक्ति लौरिया थाना क्षेत्र के मठियावृति टोला गांव के भोट मियां के पुत्र सरोज मियां तथा नेयाज मियां के पुत्र सईद मियां बताए गए हैं.
मृतक दोनों युवक की उम्र लगभग 18 वर्ष बताई गई है. दोनों युवक पड़ोसी हैं, वे सोमवार की देर शाम अपने रिश्तेदार को पहुंचाने मझौआ गये. वहां से लौटने के दौरान दुर्घटना के शिकार हो गये.
ग्रामीणों ने बताया कि मठिया वृति टोला के दोनों युवक की मौत पर गांव में मातमी सन्नाटा व परिवार में चीत्कार व कोहराम मचा है.

