BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कार और ट्रक में भिड़ंत, 6 की मौत, 3 गंभीर

by bnnbharat.com
December 12, 2019
in समाचार
कार और ट्रक में भिड़ंत, 6 की मौत, 3 गंभीर

कार और ट्रक में भिड़ंत, 6 की मौत, 3 गंभीर

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: बहराइच शहर में देर रात एक भीषण सड़क हादसा होने की सूचना है. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. जहां तीन में एक बच्ची है जिसकी हालत में काफी सुधार है. जबकि दो की हालत अभी नाज़ुक बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि बहराइच से नानपारा बारातियों से भरी इनोवा कार तेज रफ्तार चली जा रही थी कि तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक का अचानक टायर फटने से पूरा ट्रक इनोवा के ऊपर ही पलट गया.

इसकी वजह से इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए और इनोवा में बैठे 9 बारातियों में से 6 की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 3 गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत के बाद अस्पताल परिसर में घण्टों तक कोहराम मचा रहा.

इस दर्दनाक घटना की खबर सुनते ही मांगलिक कार्यक्रम छोड़ कर ज़िला अस्पताल पहुंची पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री एवं नगर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा है कि यह बहुत दुखद घटना है. मैं मुख्यमंत्री से मिलकर जितनी ज्यादा से ज्यादा सहायता सरकार की तरफ से हो सकती है, उसको दिलवाने की कोशिश करूंगी.

घटना की गम्भीरता को देखते हुए देर रात जिलाधिकारी शम्भू कुमार और पुलिस अधिक्षक डॉ गौरव ग्रोवर भी घायलों का हालचाल लेने ज़िला अस्पताल पहुंचे. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी के सिंह के मौके पर न पहुंचने पर उन्होंने कहा कि अगर किसी की कोई कमी पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी. इस हादसे में दो सगे भाइयों रामबाबू सोनी, वीरेन्द्र सोनी सहित सुरेश कुमार, आशीष, धर्मेंद्र सोनी और अरमान की मौत हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को किया निलंबित

Next Post

शर्मनाक : 3 महीने से मां का रेप कर रहा था बेटा

Next Post
शर्मनाक : 3 महीने से मां का रेप कर रहा था बेटा

शर्मनाक : 3 महीने से मां का रेप कर रहा था बेटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d