BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नक्सल प्रभावित इलाकों में चला कांबिंग ऑपरेशन

by bnnbharat.com
August 13, 2020
in Uncategorized
नक्सल प्रभावित इलाकों में चला कांबिंग ऑपरेशन
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर नक्सल प्रभावित इलाकों में कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया. मुंगेर के नक्सल प्रभावित इलाकों में दो टीमें बनाकर कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया.

इस ऑपरेशन में जिला पुलिस बल के अलावा एसटीएफ, अभियान दल और चीता के जवान भी शामिल थे.इस संबंध में पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि दो ऑपरेशनल टीमें बनाकर इलाके में सघन अभियान चलाया गया.

एक टीम का नेतृत्व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरिशंकर कुमार कर रहे थे. उनके साथ एसटीएफ के डीएसपी पंकज कुमार स्ट्राइक कमांडर की भूमिका में थे.

उनके अलावा सर्किल इंस्पेक्टर जमालपुर पंकज कुमार सिंह, कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार, लड़ैयाटांड थानाध्यक्ष नीरज ठाकुर, संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, नया रामनगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के अलावा एसटीएफ अभियान दल के जवान शामिल थे.

मुंगेर के धरहरा और लड़ैयाटांड इलाके के पहाड़ों औऱ जंगलों में सुरक्षाबलों ने सघन नाकेबंदी की. पहाड़ी और जंगली इलाकों में सुरक्षाबलों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई.

कांबिंग ऑपरेशन के दौरान काफी संख्या में जिला पुलिस बल और एसटीएफ के जवान शामिल थे.वहीं खड़गपुर अनुमंडल में एएसपी अभियान और खड़गपुर पुलिस के नेतृत्व में अभियान चलाया गया.

खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र में चलाए गए अभियान में खड़गपुर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, गंगटा थानाध्यक्ष मजहर मकबूल सहीत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

सदर एएसपी के नेतृत्व में टीम ने न्यू पैसरा, मंझलीटांड, पैसरा के इलाकों में अभियान चलाया. तड़के सुबह से ही शुरू किए गए.

पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ के जवान मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहें हैं. इसी कड़ी में यह अभियान चलाया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीएड और टीईटी में भी होगा बदलाव: शिक्षा मंत्री

Next Post

अभिभावक संघ ने की शैक्षणिक शुल्क घटाने की मांग

Next Post
अनुभवी पढ़े लिखे विधायक को शिक्षा मंत्री का दायित्व दें और जगन्नाथ महतो को पढ़ने का पूरा मौका देः अजय राय

अभिभावक संघ ने की शैक्षणिक शुल्क घटाने की मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d