BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड अस्पताल में भर्ती बच्चों को दी गयी कॉमिक्स, ड्राइंग बुक सहित अन्य सामग्री

by bnnbharat.com
September 23, 2020
in समाचार
कोविड अस्पताल में भर्ती बच्चों को दी गयी कॉमिक्स, ड्राइंग बुक सहित अन्य सामग्री
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: धनबाद जिले के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती छोटे-छोटे बच्चों का मनोबल बढ़ाने, उनको मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से शुभ संदेश फाउंडेशन द्वारा कॉमिक्स, पेंटिंग बुक, चॉकलेट, बिस्कुट, टॉफी तथा अन्य रचनात्मक कार्य करने की सामग्री प्रदान की जा रही है. सामग्री मिलने के बाद बच्चे टेलीमेडिसिन स्टूडियो में उपस्थित चिकित्सकों से वार्तालाप करते हैं तथा उनके द्वारा किए गए रचनात्मक कार्य को दिखाते हैं.

इस संबंध में डीएमएफटी ऑफिसर आशा रोजलीन कुजूर तथा टेलीमेडिसिन स्टूडियो के नोडल पदाधिकारी डॉ राहुल ने बताया कि विगत 18 सितंबर से सदर अस्पताल, रेलवे भूली सहित अन्य अस्पतालों में दाखिल बच्चों को उपरोक्त सामग्री प्रदान की जा रही है. अबतक लगभग 17 बच्चों को कॉमिक्स, पेंटिंग बुक, चॉकलेट, बिस्कुट, टॉफी तथा अन्य रचनात्मक सामग्री दी गई है. 

उन्होंने बताया कि बच्चों का नाम, उम्र शुभ संदेश फाउंडेशन को बता देते हैं. संस्था द्वारा उसी दिन संबंधित अस्पताल में जाकर बच्चों को सामग्रियां दी जाती है. बुधवार को रेलवे भूली में भर्ती एक बच्चे ने उसके द्वारा बनाई पेंटिंग टेलीमेडिसिन स्टूडियो में उपस्थित डॉक्टर को दिखाई. इसी प्रकार संस्था द्वारा कोविड अस्पताल में भर्ती एक 65 वर्षीय महिला को 2 जोड़ी वस्त्र उपलब्ध कराए.

आशा रोजलीन कुजूर ने इस नेक काम के लिए जिले के अन्य एनजीओ, व्यक्ति, संस्था से इस मुहिम में शामिल होने की अपील की है. इस कार्य से जुड़ने को इच्छुक टेलीमेडिसिन स्टूडियो में उनसे संपर्क कर सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन, प्लाज्मा एफरेसिस सहित छः घटक का मिला लाइसेंस

Next Post

उपायुक्त ने किया कोविड-19 वॉर रूम का निरीक्षण

Next Post
उपायुक्त ने किया कोविड-19 वॉर रूम का निरीक्षण

उपायुक्त ने किया कोविड-19 वॉर रूम का निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d