BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत में मसूद अज़हर,हाफिज़ सईद,दाऊद इब्राहीम और ज़की-उर-रहमान लखवी आतंकी घोषित

by bnnbharat.com
September 5, 2019
in समाचार
भारत में मसूद अज़हर,हाफिज़ सईद,दाऊद इब्राहीम और ज़की-उर-रहमान लखवी आतंकी घोषित
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका ने गुरुवार को कहा कि वह नए आतंकवाद-विरोधी कानून (UAPA) के तहत भारत सरकार द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर, लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज़ मोहम्मद सईद और दो अन्य लोगों को बुधवार को आतंकवादी घोषित किए जाने के लिए भारत की ‘सराहना’ करता है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण तथा मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो में कार्यकारी उपमंत्री एलिस वेल्स ने ट्वीट किया, “हम भारत के साथ खड़े हैं, और नए कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए मौलाना मसूद अज़हर, हाफिज़ सईद, ज़की-उर-रहमान लखवी और दाऊद इब्राहीम को कुख्यात आतंकवादी घोषित करने के लिए उनकी सराहना करते हैं… इस नए कानून ने आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत-अमेरिका के संयुक्त प्रयासों में नई संभावनाएं खोल दी हैं…”

हाफिज़ मोहम्मद सईद वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड रहा है, वहीं मसूद अज़हर वर्ष 2001 में संसद पर हुए हमले के साथ-साथ हाल ही में पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के लिए ज़िम्मेदार था।

भारतीय संसद द्वारा गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून, 1967 (UAPA Act) में संशोधन किए जाने के एक महीने बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बुधवार को यह घोषणा की गई थी। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, “केंद्र सरकार का मानना है कि मौलाना मसूद अज़हर आतंकवाद में शामिल है, तथा उक्त कानून के तहत मौलाना मसूद अज़हर को आतंकवादी के रूप में अधिसूचित किया जाता है…” अधिसूचना में यह भी कहा गया, “केंद्र सरकार का मानना है कि हाफिज़ मोहम्मद सईद आतंकवाद में शामिल है, तथा उक्त कानून के तहत हाफिज़ मोहम्मद सईद को आतंकवादी के रूप में अधिसूचित किया जाता है…”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्कूल के एक महीने का बिल 6 अरब से भी ज्यादा

Next Post

चीनी सेना के पूर्व सैनिक को भारत में अपने परिवार से मिलने के लिए वीजा मिला

Next Post
चीनी सेना के पूर्व सैनिक को भारत में अपने परिवार से मिलने के लिए वीजा मिला

चीनी सेना के पूर्व सैनिक को भारत में अपने परिवार से मिलने के लिए वीजा मिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d