BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी डीलरों को दिया जाए कमीशन : विधायक

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in Uncategorized
बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी डीलरों को दिया जाए कमीशन : विधायक

बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी डीलरों को दिया जाए कमीशन : विधायक

Share on FacebookShare on Twitter

पलामू : पांकी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने सूबे के खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के विभागीय मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से मिलकर जनवितरण प्रणाली से जुड़ी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होंने इससे संबंधित मंत्री को मांग पत्र सौंपा. पत्र में जनवितरण से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख किया गया है. सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि राशन कार्ड में जितने भी सदस्यों का नाम अंकित है उसे आधार से लिंक करना अनिवार्य किया जाए. ताकि एक व्यक्ति का नाम दो जगह अंकित नहीं हो सके. वहीं विधायक ने मंत्री से कहा कि सरकार एक ओर फर्जी राशनकार्ड को रद्द करने की बात कर रही है. मगर पलामू जिला आपूर्ति पदाधिकारी के यहां डिलिशन के लिए हजारों सूची लंबित है. जिसे रद्द नहीं किया जा रहा है. कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र में सभी जनवितरण दुकानदारों के पास कार्ड में समानता नहीं है. इस लिए सभी दुकानदारों के पास कार्ड की संख्या बराबर हो ताकि सभी दुकानदारों का कमीशन एक हो सके. विधायक डॉ मेहता ने जनवितरण दुकानदारों को एक रुपये प्रति यूनिट के जगह बिहार की तर्ज पर तीन रुपये प्रति यूनिट कमीशन देने की मांग किया है. ताकि जनवितरण दुकानदार सही ढंग से अपना भरण पोषण कर सकें. उन्होंने डीलरों को किराशन तेल के लिए मिलने वाले कमीशन को ससमय भुगतान करने एवं डीलरों द्वारा खरीदे गए तौल कांटा मशीन की राशि का भुगतान सरकारी स्तर पर करने को कहा है. मांगों पर माननीय मंत्री ने सहानुभूति पूर्वक विचार कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विधायक कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता ने कहा कि पांकी विधानसभा में अधिकाशं डीलर दो से तीन पीला कार्ड बना रखे हैं. जबकि जरूरतमंद लोग आज भी राशन कार्ड से वंचित है. उन्होंने कहा कि पांकी में यह देखा जा रहा है कि संपन्न लोग राशन का लाभ तेरे हैं वही गरीब लोग इससे वंचित हैं. यही नहीं पांकी विधानसभा में मुर्दों के नाम पर भी राशन का फर्जी उठाव कर डीलर राशन खा रहे हैं. विधायक ने मंत्री से ऐसे फर्जी कार्ड को निरस्त करने और दोषी डीलरों पर कार्रवाई की मांग की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गैंगस्टर कुणाल सिंह की हत्याकांड में कुख्यात डब्ल्यू सिंह सहित आठ के खिलाफ नामजद प्राथमिकी

Next Post

हथिनी की मौत पर बोले मुख्यमंत्री, लोगों की चिंताएं बेकार नहीं जाएंगी

Next Post
हथिनी की मौत पर बोले मुख्यमंत्री, लोगों की चिंताएं बेकार नहीं जाएंगी

हथिनी की मौत पर बोले मुख्यमंत्री, लोगों की चिंताएं बेकार नहीं जाएंगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d