श्योपुर: चंबल संभाग के कमिश्नर रविन्द्र कुमार मिश्रा एवं पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेज मनोज शर्मा ने आज श्योपुर शहर का भ्रमण कर कंटेनमेंट क्षेत्र चूड़ी मार्केट का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी. साथ ही विभागीय अधिकारियों के माध्यम से जोन क्षेत्र में नागरिको को दी जा रही सुविधाओ की हकीकत जानी.
इस दौरान कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, सीईओ जिला पंचायत हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर एसआर नायर, एडिशनल एसपी पीएल कुर्वे, सहायक कलेक्टर पवार नवजीवन विजय, एसडीएम रूपेश उपाध्याय, एसडीओपी रामतिलक मालवीय, सीएमएचओ डाॅ एआर करोरिया, तहसीलदार राघवेन्द्र कुशवाह एवं अन्य विभागीय अधिकारी उनके साथ थे.
चंबल कमिश्नर आरके मिश्रा एवं आईज चंबल रेज शर्मा ने श्योपुर शहर के मैन बाजार का अवलोकन किया. साथ ही कंटेनमेंट जोन चूड़ी बाजार के नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों से चर्चा की.
इसी प्रकार मैन बाजार, किला रोड, गणेश बाजार, बोहरा बाजार का भ्रमण किया. उन्होंने पाॅजिटिव मरीजों के आने पर जिला मस्टिेट आरके श्रीवास्तव द्वारा 1/2 क्षेत्र में घोषित किये गये कंटेनमेंट जोन का जायजा लिया.
इसी प्रकार कोतवाली श्योपुर के परिसर में श्योपुर शहर के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिको से चर्चा कर काॅटेन्टमेंट जोन क्षेत्र की अविध के बारे में जानकारी ली.
उन्होंने कोविड-19 के नियमों के अंतर्गत मास्क लगाने, सैनिटाइज रहने और साबुन से हाथ धोने के अलावा सोशल डिस्टेंसिंग की प्रक्रिया को अपनाने के बारे में चर्चा की.
कमिश्नर एवं आईजी ने जिला प्रशासन द्वारा लगाये गये सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया. साथ ही कन्ट्रोल रूम से जानकारी का आदान-प्रदान करने की व्यवस्था सुविधा भी देखी.

