श्योपुर: चंबल संभाग के कमिश्नर आर के मिश्रा का आगमन 26 जुलाई 2020 को हो रहा है. कमिश्नर मिश्रा एपीसी से संबंधित अधिकारियों की बैठक में भाग लेने के बाद चम्बल एक्सप्रेस वे, रेलवे प्रोजेक्ट एवं चम्बल नदी के क्षेत्र में वर्षा की स्थिति पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे.
इसके उपरांत 27 जुलाई 2020 को इस दिशा में अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण करेंगे. तत्पश्चात शाम को श्योपुर से मुरैना के लिए प्रस्थान करेंगे.

