BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने इटखोरी के विख्यात मंदिर पहुंच लिया मां भद्रकाली का आशीर्वाद

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने इटखोरी के विख्यात मंदिर पहुंच लिया मां भद्रकाली का आशीर्वाद
Share on FacebookShare on Twitter

स्टोन पत्थर तराश कर बनाए गए प्राचीन मंदिरों के भग्नावशेष अपने गौरवशाली अतीत की गाथा स्वयं सुनाती हैं-जटा शंकर चौधरी

पलामूः पलामू (मेदिनीनगर) प्रमंडल सह उत्तरी छोटनागपुर प्रमंडल आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने आज सुबह चतरा जिले के राजस्व गांव अहरपाड़ा के बाहरी इलाके इटखोरी में स्थित मां भद्रकाली के मंदिर पहुंच उनकी पूजा-अर्चना कर उनका आशीष लिया.  उन्होंने कोरोना को हराते हुए राज्य के विकास की मंगलकामना की.  वे माता के दर्शनकर मंत्रमुग्ध हुए और कहा स्टोन पत्थर तराश कर बनाए गए प्राचीन मंदिरों के भग्नावशेष तथा बहुमूल्य काले पत्थरों से निर्मित ये प्रतिमाएं अपने गौरवशाली अतीत की गाथा स्वयं सुनाती हैं.

संस्कृति संग्रहालय का भ्रमण कर लिए महत्वपूर्ण जानकारियां

पूजा अर्चना के पश्चात उन्होंने मंदिर परिषर का भ्रमण किया, इस दौरान उन्होंने 1008 शिवलिंग दर्शन, बोद्ध धर्म के अवशेष एवं जैन धर्म से जुड़े तथ्यों को देखा.  इसके अलावे उन्होंने संस्कृति संग्रहालय का भी भ्रमण किया.  संग्रहालय में उन्होंने क्षेत्र के इतिहास एवं पुरातात्विक से जुड़े महत्त्व की कई महत्वपूर्ण जानकारियां लिया.  

धूमधाम से मनाया जाता है इटखोरी महोत्सव

आयुक्त को इस बात से अवगत कराया गया कि मां भद्रकाली मंदिर का महत्व विश्व विख्यात है, राज्य सरकार द्वारा हर वर्ष 19, 20 एवं 21 फरवरी को बड़े धूमधाम से इटखोरी महोत्सव मनाया जाता है.  जिसमें काफी संख्या में लोग यहां आते हैं, इस महोत्सव में कई फिल्मी कलाकार के साथ-साथ राज्य स्तर के भी कई कलाकार अपने कला से सभी को आकर्षित करते हैं.  हालांकि कोविड-19 माहमारी के कारण इस वर्ष केवल सांकेतिक रूप से ही इटखोरी महोत्सव मनाया गया.

श्री जटा शंकर चौधरी को बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर के महत्व को देखते हुए.  इसके विस्तार हेतु नब्बे एकड़ भूखंड पर पर्यटन विकास के लिए मास्टर प्लान भी तैयार किया गया है.  सिर्फ प्रेयर व्हील 25 एकड़ भूमि में तैयार किया जाना है.

मौके पर आयुक्त संग मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी, विजय कुमार मौजूद एवं डीएसपी चतरा मुख्यालय, केदारनाथ राम मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ईरान के साथ परोक्ष वार्ता रचनात्मक और व्याघवहारिक : अमेरिका

Next Post

ममता को लगी चोट की सीबीआई जांच से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, हाईकोर्ट जाने का आदेश

Next Post
ममता को लगी चोट की सीबीआई जांच से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, हाईकोर्ट जाने का आदेश

ममता को लगी चोट की सीबीआई जांच से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, हाईकोर्ट जाने का आदेश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d