इटखोरी : उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त अरबिंद कुमार सोमवार को मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करने इटखोरी पहुंचे. आयुक्त ने सर्वप्रथम मां भद्रकाली मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ पूजा की. पूजा के दौरान मंदिर के पुजारियों ने आशीर्वाद स्वरूप आयुक्त को माता की चुनरी भेंट की. पूजा के पश्चात संकल्प स्वरूप आयुक्त ने मंदिर परिसर में नारियल की बलि चढ़ाई. पंचमुखी हनुमान का दर्शन करने के बाद आयुक्त ने सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर में जाकर बाबा का जलाभिषेक किया. इसके बाद आयुक्त ने राम-जानकी एवं विश्वकर्मा मंदिर में जाकर भी पूजा-अर्चना की. मंदिर आगमन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद ,अभिनव आनंद ,रतन शर्मा सुधीर राय आदि ने आयुक्त का मंदिर परिसर में स्वागत किया.

