BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड बार कौंसिल राज्य के अधिवक्ताओं के हित की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित: राजेश कुमार शुक्ल

by bnnbharat.com
January 25, 2021
in समाचार
झारखंड बार कौंसिल राज्य के अधिवक्ताओं के हित की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित: राजेश कुमार शुक्ल
Share on FacebookShare on Twitter

चांडिल और घाटशिला बार एसोसिएशन ने राजेश शुक्ल का किया अभिनन्दन, अधिवक्ता रत्न से सम्मानित होने पर दी बधाई

रांची: झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल राज्य के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है तथा वर्ष 2021 में उनके लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू करेंगी. इस दिशा में कौंसिल की बैठक में प्रस्ताव रखे जायेंगे.

शुक्ल आज प्रातः घाटशिला और चांडिल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों को अपने आवासीय कार्यालय में सम्बोधित कर रहे थे. शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित होने के उपलक्ष्य में उनका यहा भव्य अभिनन्दन किया गया और पुष्प गुच्छ देकर और शाल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया. इसके पूर्व शुक्ल का सरायकेला, चाईबासा, और खूंटी जिला बार एसोसिएशन अभिनन्दन कर चुका है.
शुक्ल ने कहा कि झारखंड में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू किया जाना चाहिए तथा दिल्ली सरकार की तर्ज पर झारखंड के भी बजट में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए निधि आवंटित होनी चाहिए.

शुक्ल ने कहा कि झारखंड एक मात्र ऐसा राज्य है जहा सबसे अधिक अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाएं चलती है तथा पूरी तरह सफल है. राज्य में पेंशन योजना भी पूरी तरह सफल है. उन्होंने समस्त अधिवक्ताओं से पेंशन और वेलफ़ेयर ट्रस्ट में सदस्य बनने का निर्देश दिया.

इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए चांडिल बार एसोसिएशन के सचिव अशोक झा अधिवक्ता ने कहा कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल राज्य के अधिवक्ताओं के गौरव है इनको अधिवक्ता रत्न से मिले सम्मान से झारखंड के अधिवक्ताओं का सम्मान बढ़ा है. शुक्ल जैसे लोकप्रिय वाईस चेयरमैन पर राज्य के अधिवक्ताओं को गर्व है.

इस अवसर पर जी एन मोहंती, एन एन महतो, राजकुमार, शेफाली मंडल, विपिन सामड, विमल कुमार,एस के रजक सहित अनेक अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और शुक्ल का अभिनंदन किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सरकारी कार्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Next Post

जेएसएसीएस कार्यालय में मना राष्ट्रीय मतदाता दिवस, कर्मियों ने ली मतदाता प्रतिज्ञा

Next Post
जेएसएसीएस कार्यालय में मना राष्ट्रीय मतदाता दिवस, कर्मियों ने ली मतदाता प्रतिज्ञा

जेएसएसीएस कार्यालय में मना राष्ट्रीय मतदाता दिवस, कर्मियों ने ली मतदाता प्रतिज्ञा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d