गुना: एक सप्ताह में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कलेक्टर ने दिए निर्देश प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम द्वारा लोक निर्माण विभाग परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा जिले में नवनिर्मित एकलव्य आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं के मद्देनजर जांच हेतु तीन सदस्यीय अधिकारियों की जांच समिति का गठन किया गया है.
गठित जांच समिति में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा गुना एम.एल.सूत्रकार अध्यक्ष बनाए गये है. जांच समिति में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग गुना के.डी.ओझा सचिव तथा सहायक यंत्री मण्डी बोर्ड गुना मोहन शर्मा सदस्य बनाये गये हैं. जांच समिति को एक सप्ताह में विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन जिला कलेक्टर को प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

