BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जम्मू-कश्मीर की संपत्ति बंटवारे की निगरानी को समिति गठित

by bnnbharat.com
September 10, 2019
in Uncategorized
जम्मू-कश्मीर की संपत्ति बंटवारे की निगरानी को समिति गठित
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : केंद्र ने जम्मू-कश्मीर व लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के बीच संपत्ति और देनदारियों के वितरण पर नजर रखने के लिए एक तीन सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया है. हाल ही में सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले अनुच्छेद-370 को रद्द करते हुए राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू एवं कश्मीर (विधायिका के साथ) व लद्दाख (बिना विधायिका) में विभाजित करने का फैसला लिया है जो 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आएगा.केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि पैनल की अध्यक्षता पूर्व रक्षा सचिव संजय मित्रा और सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अरुण गोयल करेंगे। इसके साथ ही सेवानिवृत्त भारतीय नागरिक लेखा सेवा (इंडियन सिविल अकाउंट सर्विस) के अधिकारी गिरिराज प्रसाद इसके सदस्य होंगे.

अधिसूचना में लिखा गया है, “जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम-2019 की धारा 84 और 85 द्वारा दी गई शक्तियों के तहत केंद्र सरकार यहां सलाहकार समिति का गठन करती है.”अधिनियम की धारा-84 कहती है कि जम्मू एवं कश्मीर राज्य की संपत्ति और देनदारियों को दो केंद्र शासित प्रदेशों के बीच वितरित किया जाना है. वहीं अधिनियम की धारा-85 में कहा गया है कि केंद्र सरकार नए बनाए गए केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कंपनियों और निगमों की संपत्ति, अधिकारों, और देनदारियों के मामलों को देखने के लिए एक या अधिक समितियों का गठन कर सकती है.

अधिसूचना में कहा गया है कि सलाहकार समिति तत्काल प्रभाव से कार्य करना शुरू कर देगी और शुरू में छह महीने की अवधि होगी, जिसे जरूरत पड़ने पर आगे बढ़ाया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोनिया, पवार ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए गठबंधन पर चर्चा की

Next Post

मंत्री  C. P. Singh ने आवश्यक कदम उठाने का दिया आश्वाशन

Next Post
मंत्री  C. P. Singh ने आवश्यक कदम उठाने का दिया आश्वाशन

मंत्री  C. P. Singh ने आवश्यक कदम उठाने का दिया आश्वाशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d