BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनरेगा के तहत चलाया गया आम पौधरोपण अभियान

by bnnbharat.com
August 2, 2020
in समाचार
मनरेगा के तहत चलाया गया आम पौधरोपण अभियान
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रविवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत हजारों पेड़ लगाने का अभियान प्रारंभ किया गया .  इस अवसर पर आम वृक्षारोपण का मुख्य कार्यक्रम रामदेव खरीका पंचायत के गोपलो गांव में कैलाश पति देव के 5 एकड़ खेत पर आम बागवानी के तहत वृक्षारोपण का प्रारंभ सदर विधायक मनीष जायसवाल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल की उपस्थिति में किया गया.

इसके साथ ही प्रखंड के सभी पंचायतों के अलग-अलग गांवों में 37.7 एकड़ जमीन पर 4147 आम्रपाली और मल्लिका किस्म की आम के पौधे  एवं 2800 सांगवान,शीशम आदि इमारती पौधे लगाने  का कार्य प्रारंभ किया गया,  जो अगले 2 दिनों तक चलेगा . मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसमें अगले 5 वर्षों तक लाभुक किसानों को पौधा लगाने, उसके रखरखाव सहित सभी खर्च मनरेगा मद से दिया जाएगा .

इसके अतिरिक्त इसमें सैकड़ों मनरेगा एवं प्रवासी मजदूरों को प्रतिदिन नियमित रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं. इस दौरान बीडीओ ने कहा कि योजना से न केवल रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होगा जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ आम के फल का उत्पादन कर लाभुक आर्थिक रूप से सशक्त भी बनेगा. इसमें लाभुक किसान मिश्रित खेती कर सकते उत्पादन कर तत्काल लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

इस अवसर पर विधायक, हजारीबाग, मनीष जायसवाल, बीडीओ राम रतन कुमार वर्णवाल, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद परवेज, मुखिया विरेंद्र प्रसाद यादव,  पंचायत सेवक जगन्नाथ सिंह यादव, कैलाश पति देव, विधायक प्रतिनिधि बलदेव प्रसाद, सहायक अभियंता मनीष रंजन, कनीय अभियंता अशोक कुमार सहित सभी लाभुक और मनरेगा मजदूर उपस्थित थे .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिसकर्मी भाईयों के कलाईयों पर बांधी राखी, लिया रक्षा का वचन

Next Post

राहुल गांधी ने कहा, महबूबा मुफ्ती को किया जाए रिहा

Next Post
राहुल गांधी ने इसरो से कहा, ‘आपका काम नहीं हुआ है व्यर्थ’

राहुल गांधी ने कहा, महबूबा मुफ्ती को किया जाए रिहा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d