अमन राज,
गोड्डा(पथरगामा): गुरुवार से गांधीग्राम स्थित लाल जी मुर्मू उच्च विद्यालय में देशव्यापी लॉकडाउन से जूझ रहे लोगों के लिए सामुदायिक किचन का शुभारंभ किया गया.
इसमें गरीब, दिव्यांग, महिला, वृद्ध, विधवा, छोटे बच्चे, दैनिक मजदूर, रिक्शा, ठेला वाले व लॉकडाउन में फंसे बाहरी लोग आदि के लिए भोजन मुफ्त मुहैया कराने हेतु राज्य सरकार के आदेश अनुसार प्रखंड प्रशासन के द्वारा सामुदायिक किचन का शुभारंभ किया गया.
बताया गया कि सिर्फ दिन की पाली में ही लोगों को मुफ्त में भोजन कराया जाएगा. रात की पाली बंद रहेगी.
मां गंगा महिला स्वयं समूह को सामुदायिक किचन के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है.
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद, अंचलाधिकारी राजु कमल, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आशुतोष अंबष्ट, जिला परिषद सदस्य पश्चिमी पूनम देवी पंचायत की मुखिया बिना देवी, नंदलाल भगत आदि मौजूद थे.

