बेंगलुरू: कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है. इसके चलते कई देशों में कंपनियों ने अपने उन कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट दी है जिनमें बुखार जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं. भारत में भी इस वायरस के मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है. इसको देखते हुए कर्नाटक सरकार ने कंपनियों को सलाह दी है कि वह अपने उन कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट दें, जिनमें बुखार(फ्लू) जैसे लक्षण दिख रहें हों.
कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि कंपनियां उन कर्मचारियों को मानक हाथ स्वच्छता की सलाह के साथ घर से काम करने की छूट दे जिनमें फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दें. एडवाइजरी में उनसे कोरोना वायरस प्रभावित देशों जैसे चीन, ईरान, कोरिया गणराज्य, इटली और जापान की यात्रा ना करने की सलाह दी गई है.

