जमशेदपुर: उपायुक्त सूरज कुमार द्वारा हिट एंड रन के एक मामले में पीड़ित परिजन को मुआवजा दिया गया. इस मामले में दिवंगत ओमप्रकाश सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी को मुआवजा की राशि दी गई.
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा की मासिक समीक्षा बैठक में हिट एंड रन मामलों के पीड़ित परिजनों को मुआवजे देने की बात कही गई थी.
इसी क्रम में मुआवजा दिया गया. 11 अन्य हिट एंड रन के मामले भी पाइपलाइन में हैं, जिनके परिजनों को यथाशीघ्र मुआवजा दिया जाएगा.
उपायुक्त ने कहा कि आश्रित लक्ष्मी देवी को विधवा पेंशन सहित अन्य योजनायें जिनके लिए योग्य होंगी, उसका लाभ दिलाना भी जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा.

