BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरे दावे की बजाय किसानों को मुआवजा दिया जाए: प्रियंका गांधी

by bnnbharat.com
March 7, 2020
in समाचार
कोरे दावे की बजाय किसानों को मुआवजा दिया जाए: प्रियंका गांधी

कोरे दावे की बजाय किसानों को मुआवजा दिया जाए: प्रियंका गांधी

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: भारी बारिश और ओले गिरने से प्रदेश में गेहूं, मटर, आलू और तिलहन की हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई. बारिश से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसा है. साथ ही प्रियंका गांधी ने किसानों को बारिश से बर्बाद हुई फसलों के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की है.

प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ‘इन किसानों का दर्द सुनिए. ओलावृष्टि और भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश की तमाम जगहों पर किसानों की फसल बर्बाद हो गई. कई किसानों की तो 80% तक फसल बर्बाद हो गई है. यूपी की भाजपा सरकार को कोरे दावे करने की बजाय नुकसान का पूरा आंकलन करके किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए.’ इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया.

2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपनी सियासी जमीन मजूबत करने में जुट गई है. कांग्रेस ने अपनी रणनीति की फेहरिस्त में किसानों को भी रखा है. इसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 15 मार्च को सहारनपुर में किसान जनजागरण अभियान के तहत रैली करने वाली हैं. इसके लिए यूपी कांग्रेस की टीम ‘ग्राउंड वर्क’ पर जुटी हुई है.

यूपी के कई हिस्सों में गुरुवार को ओलावृष्टि हुई, जिसकी वजह से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा. सरकार से किसानों के लिए मुआवजे की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू ने हमदर्दी का मरहम अन्नदाताओं के बीच रख दिया. हालांकि, प्रदेश की योगी सरकार ने कांग्रेस के इस दांव के दूरगामी परिणामों को देखते हुए तुरंत ऐलान किया कि अधिकारियों को नुकसान के आकलन और उसका उचित मुआवजा किसानों को दिलाने के निर्देश दिए गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कार-ट्रैक्टर की टक्कर में 11 लोगों की मौत

Next Post

CAA, NRC, NPR: हम सरकार से पूछकर विरोध नहीं करेंगे- चन्द्रशेखर

Next Post
CAA, NRC, NPR: हम सरकार से पूछकर विरोध नहीं करेंगे- चन्द्रशेखर

CAA, NRC, NPR: हम सरकार से पूछकर विरोध नहीं करेंगे- चन्द्रशेखर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d