BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज

by bnnbharat.com
January 20, 2021
in समाचार
‘तांडव’ को लेकर झारखंड में भी विरोध, दी गई चेतावनी, कहा-आपत्तिजनक सीन नहीं हंटाया तो रांची में भी होगा ‘तांडव’
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: ओटीटी प्लेटफॉर्म में ‘तांडव’ सीरीज बनाकर हिंदू देवी-देवताओं को मजाक बनाकर दिखाने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रांची के अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है.

अरगोड़ा थाना में दर्ज शिकायत में इस वेब सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर, राइटर गौरव सोलंकी, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मेहरा,  अभिनेता सैफ अली खान, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अभिनेत्री कृतिका कायरा डिंपल कपाड़िया के नाम शामिल है.

इस शिकायत में लिखा गया है कि अमेजॉन प्राइम नामक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित तांडव वेब सीरीज 16 जनवरी 2021 से प्रदर्शित हो रहा है इस वेब सीरीज के पहले ही भाग में हिंदू देवी देवताओं का अपमान होते हुए दिखाया गया है.

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से दर्ज शिकायत में यह बताया गया है कि इस वेब सीरीज में नाट्य रूपांतरण के माध्यम से नारद मुनि व महादेव के बीच के संवाद को दिखाया गया है. इस संवाद में भगवान शंकर द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है. महादेव को पाश्चात्य संस्कृति की वेशभूषा में और चेहरे पर बड़ा इसाई चिन्ह दिखाया है. महादेव द्वारा भगवान राम का मजाक उड़ाते हुए भी दिखाया गया है. इन सारे दृश्यों से हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है.

आगे लिखा गया है कि इस वेब सीरीज में सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने का कार्य किया गया है. इन सब दृश्यों का विरोध सोशल मीडिया साइट्स जैसे टि्वटर, फेसबुक इत्यादि पर बड़े स्तर पर हो रहा है. पूरी वेब सीरीज के पहले भाग को देखकर लगता है कि इरादतन संप्रदायिक विषय और हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ा कर राष्ट्र में हिंदू के बीच आक्रोश, अशांति और जिज्ञासा पैदा करके कमाई करने का प्रयास किया है. इनके इरादतन कृत्य से देश में सांप्रदायिक और धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने की पूरी आशंका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेखौफ अपराधी: घर का दरवाजा खुलवाकर किसान की गोली मारकर हत्या

Next Post

हेमंत सरकार में श्रम विभाग बना शर्म नियोजन विभाग: समरीलाल

Next Post
हेमंत सरकार में श्रम विभाग बना शर्म नियोजन विभाग: समरीलाल

हेमंत सरकार में श्रम विभाग बना शर्म नियोजन विभाग: समरीलाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d