गुमला: बहत्तर वर्षीय कुंज बिहारी महापात्र ने उनके सेवा-पुस्तिका को गायब कर पेन्शन पुनरीक्षण प्रपत्र को महालेखाकार में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गुमला के द्वारा नहीं भेजने को लेकर मुख्यमंत्री जनसंवाद केन्द्र झारखण्ड में एक शिकायत दर्ज कराया है.
शिकायत में इन्होंने कहा है कि मैं कुंज बिहारी महापात्र सामुदायिक स्वा० केन्द्र, गुमला से 31-12-2006 को ‘निगरानी कार्यकर्ता’ के पद से सेवानिवृत हुआ हूं तथा मुझे पेन्शन भी मिल रहा है लेकिन वित विभाग के पत्र सं०- 9/पे०(6)02/2018 LBP/1वि.पे., दिनांक 13-08-2019 के आलोक में 01-01-2016 से मेरा पुनरीक्षण पेन्शन प्रपत्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा यह कहकर महालेखाकार, रांची को नहीं भेजा जा रहा है कि आपकी मूल सेवा-पुस्तिका कार्यालय में गहन खोजबीन कराने के बावजूद भी नहीं मिल रहा है. जो बिल्कुल गलत है, चुकी कार्यालय का जवाबदेही है कि किसी भी सेवानिवृत कर्मचारी का सेवा-पुस्तिका को हिफाजत रखना. अत: आग्रह है कि मेरा पेन्शन पुनरीक्षण प्रपत्र महालेखाकार को भिजवाने की व्यवस्था कराने की कृपा की जाए.

